और फिर आए युवराज सिंह...धागा खोल दिए -MI
मुंबई इंडियंस का ध्यान इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में चौथे खिताब पर लगा हुआ है। तीन बार की चैंपियन ने पिछले साल नीलामी में शानदार काम करते हुए कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। इसमें युवराज सिंह और लसिथ मलिंगा जैसे धाकड़ नाम शामिल हैं। स साल वह बतौर खिलाड़ी मुंबई में लौट रहे हैं। वहीं युवराज सिंह अपने आईपीएल करियर में पहली बार मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते दिखेंगे। मुंबई के अहम खिलाड़ियों में से एक युवराज सिंह ने फैंस और टीम प्रबंधन को काफी उम्मीदें हैं। फ्रेंचाइजी युवी का प्रचार करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।
दरअसल, मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह का नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ लिखा है, और फिर आए युवराज सिंह...धागा खोल दिए। बता दें कि यह डायलॉग फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बहुत लोकप्रिय हुआ है। युवराज सिंह इस साल आईपीएल में अपना प्रदर्शन अच्छा करना चाहेंगे। आईपीएल में मुंबई उनकी छठी फ्रेंचाइजी होगी। इससे पहले वह किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। युवराज और मलिंगा के अलावा मुंबई ने रसिख सलाम, अनुकूल रॉय, बरिंदर सरां और अनमोलप्रीत सिंह को भी अपनी टीम का हिस्सा बनाया।
'Aur phir aaye Yuvraj Singh...Dhaaga khol diye'


