Kumbh 2019

आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने

Medhaj News 26 Mar 19 , 06:01:39 Sports

आज आईपीएल 2019 के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दिल्ली कैपिटल्स ये मैच अपने घर में खेल रही है इसलिए वे किसी भी हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। जबकि दूसरी ओर चेन्नई की टीम भी अपने दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपने पहले मैच जीत चुकी हैं। दिल्ली ने मुंबई और चेन्नई ने बेंगलुरु को हराकर 2-2 अंक हासिल किए हैं। हालांकि, नेट रनरेट के आधार पर दिल्ली अंकतालिका में पहले और चेन्नई दूसरे नंबर पर है। दिल्ली का नेट रनरेट +1.850 और चेन्नई का +0.519 है। स मैदान पर दिल्ली ने आईपीएल के अब तक 67 मैच खेले हैं। इनमें से वह 29 को जीतने में सफल रही है, जबकि 36 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।





एक मुकाबला बेनतीजा रहा, जबकि एक मैच रद्द कर दिया गया था। चेन्नई ने इस मैदान पर अब तक 8 मैच खेले हैं। इनमें से वह 5 को जीतने में सफल रही, जबकि 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली और चेन्नई के बीच होने वाले इस सीजन के इस पांचवें मुकाबले पर सभी की नजरें होंगी क्योंकि दिल्ली के घरेलू मैदान पर भी चेन्नई का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। दिल्ली की टीम की उम्मीदें एक बार फिर जहां उनके स्टार खिलाड़ियों- रिषभ पंत और शिखर धवन पर टिकी होंगी वहीं धोनी की टीम एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए हर विभाग में विरोधी टीम पर लगाम कसने का प्रयास करेगी।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?