मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा शुरुआती 6 मैचों में नहीं खेलेंगे
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के शुरुआती छह मैचों में नहीं खेल पाएंगे। मलिंगा ने विश्व कप टीम में जगह बनाने के लक्ष्य से खुद ये फैसला किया है। मलिंगा ने मैंने बोर्ड से इंडियन टी-20 लीग खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा था और उन्होंने कहा था कि ये ठीक है लेकिन सभी खिलाड़ी जो विश्व कप में खेलना चाहते हैं, उन्हें प्रांतीय टूर्नामेंटों के लिए वापस आना होगा।
मलिंगा ने साथ ही कहा - इसलिए मैंने उनसे कह दिया कि मैं प्रांतीय टूर्नामेंट में खेलूंगा। मैंने बोर्ड से कहा कि वो मुंबई टीम को इस बारे में सूचित कर दें क्योंकि ये उनका फैसला है। मैं टी-20 लीग की कमाई खोने के लिए तैयार हूं, मैं ये अपने देश के लिए कर रहा हूं। गौरतलब है श्रीलंका टीम के चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों से कहा है कि विश्व कप खेलने के लिए क्वालिफाई होने के लिए उन्हें आगामी सुपर प्रांतीय वनडे घरेलू टूर्नामेंट में खेलना होगा।


