किंग्स इलेवन पंजाब आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना करने उतरेगी
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सोमवार को यहां आईपीएल मुकाबले में जब यहां दिल्ली कैपिटल्स का सामना करने उतरेगी तो यह देखना दिलचस्प होगा | मुकाबला सोमवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह चौथा मुकाबला है। दिल्ली 3 में से 2 मैच जीतकर तालिका में दूसरे नंबर पर है। पंजाब भी 3 में से 2 मैच जीत चुकी है, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर वह चौथे नंबर पर है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच अब तक 22 मैच खेले गए हैं। इसमें दिल्ली ने 9 और पंजाब ने 13 जीते हैं। दोनों के बीच मोहाली में 6 मैच खेले गए हैं। इसमें दिल्ली सिर्फ एक मैच में ही जीत हासिल कर पाई है। दिल्ली ने मोहाली में आखिरी जीत 13 मार्च 2010 को हासिल की थी।
रविचंद्रन अश्विन की अगुआई वाली पंजाब ने पिछले मैच में घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस को आसानी से हरा दिया था। उस मैच में उसके ओपनर्स ने बेहतरीन खेल दिखाया। लोकेश राहुल ने न सिर्फ नाबाद 71 रन बनाए, बल्कि क्रिस गेल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी भी की। उसके बल्लेबाजों को इस मैच में भी घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिल सकता है। गेंदबाजों में टीम को सुपर ओवर में जीत दिलाने वाले कगिसो रबाडा पर फिर से बड़ी जिम्मेदारी होगी। रबाडा ने सुपर ओवर में आंद्रे रसेल को अपनी यॉर्कर का शिकार बनाया था। क्रिस मौरिस, हर्षल पटेल और अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा भी टीम के बेहतरीन गेंदबाज हैं। हालांकि, पंजाब को उसके घर में हराने के लिए इन सभी को अहम भूमिका निभानी होगी।


