जोस बटलर के विवाद आउट होने से मैच पूरी तरह पलटा
पंजाब ने टी20 लीग के 12वें सीज़न में राजस्थान को जयपुर में खेले गए कड़े मुकाबले में हराकर ज़ोरदार शुरुआत की। हर ओवर में बदले इस रोमांचक मैच के आखिर में जीत पंजाब की हुई। पंजाब ने 2019 का अपना पहला मैच 14 रनों से जीत लिया। अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता और पंजाब को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब ने के. एल. राहुल का विकेट जल्दी गंवा दिया। लेकिन क्रिस गेल ने ताबड़तोड़ 79 रनों की पारी से पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 184 तक पहुंचा दिया। 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने शुरुआत अच्छी की। जोस बटलर ने ज़ोरदार बल्लेबाज़ी करते हुए 69 रन बनाए। एक वक्त ऐसा था जब लग रहा था कि अकेले बटलर ही राजस्थान को यह मैच जीता सकते हैं। हालांकि, उनके विवाद आउट होने से मैच पूरी तरह पलट गया।

राजस्थान ने एक के बाद एक कई विकेट गंवा दिए और उसे 14 रन से हार मिली। आईए एक नज़र डालते हैं उन कारणों पर जिसकी वजह से राजस्थान हार गई। उन्होंने आठ चौके और दो छक्के की मदद से सिर्फ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया | इसके बाद अश्विन ने जो किया, उससे नया विवाद पैदा हो सकता है | उन्होंने बटलर को आईपीएल के इतिहास में पहली बार 'Mankading' का शिकार बनाया | उस समय बटलर 43 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे थे और अश्विन ने चेतावनी दिए बिना उन्हें Mankading से आउट किया, जिससे खेलभावना को लेकर सवाल उठ सकते हैं | खेल के नियमों के अनुसार तीसरे अंपायर ने बटलर को आउट दिया, लेकिन ऐसे विकेट खेलभावना के विपरीत माने जाते हैं | इसके बाद बटलर और अश्विन के बीच तीखी बहस भी हुई | इस विकेट से मैच का रुख ही पलट गया | स्टीव स्मिथ (20) के अलावा सैमसन, बेन स्टोक्स और राहुल त्रिपाठी भी जल्दी आउट हो गए | इससे पहले पंजाब के लिए गेल के अलावा युवा सरफराज खान ने 29 गेंद में नाबाद 46 रन बनाए | मैच में दूसरे छोर पर खड़ा बल्लेबाज अगर गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने से पहले क्रीज से बाहर निकल आए तो उसे रन आउट करने को Mankading कहते हैं |


