Kumbh 2019

IPL में शतकों का है अनोखा रिकॉर्ड

Medhaj News 24 Mar 19 , 06:01:39 Sports

आईपीएल का खेल भी निराला है | टी20 की यह लीग चौके-छक्कों की बारिश के लिए मशहूर है | जब रन तूफानी गति से बनते हों तो शतक लगाना मुश्किल हो जाता है | यही वजह है कि 11 साल के आईपीएल के इतिहास में सिर्फ 52 शतक लगे हैं | यानी, हर आईपीएल में औसतन पांच से भी कम शतक लगते हैं | लेकिन एक बात लगभग तय है कि किसी बल्लेबाज के शतक बनाने का मतलब यह भी है कि उसकी टीम की जीत लगभग पक्की है | अब यह देखना रोचक होगा कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में कितने शतक लगते हैं | आंकड़ों से यह साफ है, शतक मैच जिताने की गारंटी तो है, लेकिन खिताब जीतने के लिए नहीं | किंग्स इलेवन पंजाब (10 शतक) नंबर दो पर और दिल्ली डेयरडेविल्स (8 शतक) नंबर-3 पर मौजूद हैं | ये दोनों टीम भी खिताब नहीं जीत सकी हैं | आईपीएल में अब तक जो 52 शतक बने हैं, उनमें से 42 मैचों में वही टीम जीती, जिसके बल्लेबाज ने शतक बनाए | यानी, शतक से जीत की संभावना 80 फीसदी तक रहती है | हालांकि, इसमें एक विरोधाभास भी है | विरोधाभास यह है कि आईपीएल में अब तक सबसे अधिक 12 शतक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने बनाए हैं, लेकिन वह एक भी खिताब नहीं जीत सकी है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?