आईपीएल में आज होंगे 2 मुकाबले पहले मैच में पंजाब और मुंबई के बीच होगा मुकाबला
आईपीएल के पहले मैच में आज पंजाब और मुंबई के बीच मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समयनुसान यह मुकाबला शाम 4 बजे खेला जाएगा। पंजाब-मुंबई के बीच यह मैच चंडीगढ़ में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच डेल्ही कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जायगा।
इंडियन टी-20 लीग के पहले दोनों मैचों में विवादों में रही पंजाब की टीम शनिवार को मुंबई के खिलाफ अपने तीसरे मुकाबले में यहां घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी। पंजाब के लिए शुरुआती दोनों मैच उतार-चढ़ाव से भरे रहे। पहले मैच में राजस्थान के जोस बटलर को मांकड़िंग करने के लिए कप्तान रविचंद्रन अश्विन की आलोचना हुई तो वहीं कोलकाता के खिलाफ दूसरे मैच में 30 गज के घेरे के अंदर चार खिलाड़ी नहीं रखने का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। जिससे आंद्रे रसेल के आउट होने के बाद उस गेंद को नो बॉल करार दिया गया और रसेल ने धमाकेदार पारी खेल कर मैच का रूख बदल दिया।
हम आपको बता दे की मुंबई ने अपने पिछले मैच में बेंगलोर को रोमांचक मैच में हराया था। मुंबई ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 187 रन का स्कोर बनाया और फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) को निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन पर रोक दिया था। जब कि पंजाब को पिछले मैच में कोलकाता से हार का सामना करना पड़ा था।


