Headline


साक्षी धोनी रांची में बिजली कटौती से परेशान है

Medhaj News 20 Sep 19 , 06:01:39 Sports

टीम इंडिया के खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में बिजली के हालत को लेकर ट्वीट किया है | उन्होंने लिखा कि रांची में हर दिन चार से सात घंटे तक बिजली नहीं रहती (Power Cut) है | और शहरवासी हर दिन पावर कट का सामना करते हैं | ये चार से सात घंटे रोजाना होता है | हालांकि साक्षी के ट्वीट पर रांची के विद्युत अधीक्षण अभियंता पीके श्रीवास्तव ने सफाई दी है | गुरुवार शाम साक्षी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 19 सितंबर को भी पांच घंटे बिजली नहीं रही | बिजली काटने का कोई कारण नहीं है | आज त्योहार भी नहीं है और मौसम भी साफ है |







उम्मीद है कि संबंधित प्राधिकार समस्या का समाधान करेंगे | बता दें कि रांची में धोनी का नया घर दलदली चौक के पास रिंग रोड से सटे सिमलिया इलाके में है | यहां रातू पावर सब स्टेशन से बिजली सप्लाई होती है | हालांकि साक्षी के ट्वीट पर रांची के विद्युत अधीक्षण अभियंता पीके श्रीवास्तव ने सफाई दी है | उन्होंने कहा कि लोगों को 19 सितंबर की सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर शाम साढ़े 4 बजे तक बिजली नहीं रहने की सूचना पहले दे दी गई थी | इस सबके बीच महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार शाम को फ्लाइट से रांची पहुंचे | धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी नजर आईं | सेना में ड्यूटी करने के बाद पहली बार धोनी रांची पहुंचे हैं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl