Kumbh 2019

BBL मैच के दौरान मैदान में बत्ती गुल, मैच हुआ रद्द

Medhajnews 19 Jan 19 , 06:01:39 Sports

ब्रिस्बेन। ब्रिस्बेन हीट और सिडनी थंडर्स के बीच गुरुवार शाम बिग बैश लीग मैच के दौरान एक अजब सी घटना हो गई जो की ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट के लिए किसी शर्मनाक से कम नही है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के मैदान गाबा के एक हिस्से में फ्लड लाइट बंद होने से मैच रद्द करना पड़ा ऑस्ट्रेलिया इसी मैदान में एक सप्ताह बाद श्रीलंका के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी करेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को बताया कि बत्ती गुल होने के कारणो की जांच की जा रही। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी एंथनी एवरर्ड ने कहा, हम क्वींसलैंड स्टेडियम के साथ मिलकर जांच का काम कर रहे है ताकि भविष्य में होने वाले मैचों में यह सुनिश्चित हो सके कि ऐसी कोई समस्या नहीं हो।





हम आपको बता के दे कि थंडर्स के कोच शेन बांड ने ऐसी स्थिति होने पर नियमों की समीक्षा की मांग की थी। उनकी टीम ने इस टी-20 मुकाबले में शेन वाटसन की शतकीय पारी के दम पर चार विकेट पर 186 रन बनाए थे। जिसके जवाब में हीट की टीम 10 रन पर दो विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद मैदान के एक हिस्से में फ्लडलाइट की बत्ती गुल हो गई। करीब एक घंटे तक जब मैच शुरू नहीं हो सका तो दोनों टीमों के बीच अंक बांटा गया। शेन बांड को लग रहा था कि मैदान में मैच जारी रखने के लिए पर्याप्ता रौशनी थी। उन्होंने कहा, दुनिया में कई ऐसे मैदान है जहां इससे भी कम रौशनी है। इसलिए यह निराशाजनक है। यह प्रतियोगिता के लिए अच्छा नहीं है और मुझे लगता है कि नियमों की समीक्षा की जानी चाहिए।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *

    • एक दिन जब आएगा

    • सबसे कीमती है क्या?

    • जीवन की कुछ सच्ची बातें

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"