न्यूजीलैंड के 6 विकेट गिरे, विलियमसन की कप्तानी पारी
न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही | दूसरे ओवर में ही शमी ने गप्टिल को बोल्ड कर दिया और टीम इंडिया को पहली सफलता दिलवाई | इसके बाद अगले ओवर में मनरो ने भुवी के खिलाफ दो चौके लगाए और अपने इरादे जाहिर कर दिए लेकिन शमी ने अगले ओवर में उन्हें भी बोल्ड कर दिया | इसके बाद टेलर और विलियमसन ने पारी को संभाला | टेलर सेटल होने के बाद शॉट खेलने लगे थे | लेकिन इसी बीच युजवेंद्र चहल ने उन्हें अपनी ही गेंद पर लपक लिया | न्यूजीलैंड का 52 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा | टेलर ने 24 रन बनाए. इसके बाद विलियमसन विजय शंकर की एक गेंद पर कैच आउट होते-होते बचे |
वैसे दूसरे छोर से विकेटों के गिरने का सिलसिला खत्म नहीं हुआ | अभी 24 रन ही जुड़े थे कि चहल ने अपनी ही गेंद पर लेथम (11) को लपक लिया और न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा | उसे बाद विलियमसन ने अच्छे शॉट लगाते हुए स्कोर को 100 के पार ले गए लेकिन तभी पार्ट टाइम गेंदबाज केदार जाधव ने कुलदीप यादव के शानदार कैच के जरिए हेनरी निकल्स (12) को भी आउट कर दिया. इस तरह से न्यूजीलैंड के 107 रन पर 5 विकेट गिर गए | न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 63 गेंदों में 6 चौकों की मदद से अपना 36वां वनडे अर्धशतक पूरा किया। वह क्रीज पर मौजूद हैं। मिशेल सैंटनर दूसरे छोर पर उनका साथ निभा रहे हैं।



