वनडे में न्यूजीलैंड को दोनों तरफ से मिली मात
भारतीय पुरुष टीम की राह पर चलते हुए महिला टीम ने भी न्यूजीलैंड को उसके घर में मात दी | एक दिन पहले ही इसी मैदान पर कोहली ब्रिगेड ने न्यूजीलैंड को सीरीज के पहले वनडे में 8 विकेट से शिकस्त दी थी | मिताली राज के नेतृत्व वाली महिला टीम ने नेपियर में खेले गए दौरे का पहला वनडे पिछले विवादों को भुलाते हुए 33 ओवरों में ही जीत लिया | भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया और अपने गेंदबाजों के दम पर मेजबान टीम की पारी को 48.4 ओवरों में 192 रनों पर ही समेट दिया |
न्यूजीलैंड के लिए इस पारी में सूजी बेट्स ने ही सबसे अधिक 36 रन बनाए | न्यूजीलैंड की ओर से मिले 193 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में भारतीय टीम को अधिक परेशानी नहीं हुई | मंधाना ने जेमिमा के साथ 190 रनों की शानदार साझेदारी की | भारत के लिए विकेट निकालने में एकता बिष्ट और पूनम यादव ने अहम भूमिका निभाई | दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए | इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने दो और शिखा पांडे ने एक विकेट हासिल किया |



