चेन्नई का उसके घरेलू मैदान पर कोलकाता से मुकाबला आज
Medhaj News 9 Apr 19 , 06:01:39 Sports
गत चैम्पियन चेन्नई इंडियन टी-20 लीग के मैच में मंगलवार को कोलकाता के खिलाफ उतरेगी तो उसका फोकस खतरनाक बल्लेबाज आंद्रे रसेल के बल्ले पर अंकुश लगाने पर होगा। बेहतरीन स्पिनरों से सजी दोनों टीमों के बीच मुकाबले में रसेल निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। दोनों टीमें चार मैच जीत चुकी है और शानदार फॉर्म में है।
दोनों की नजरें यह मैच जीतकर अंकतालिका में शीर्ष पर जाने पर लगी होंगी। चेन्नई-कोलकाता के बीच मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल (मंगलवार) को खेला जाएगा। भारतीय समयनुसान यह मुकाबला रात 8 बजे खेला जाएगा।
चेन्नई-कोलकाता के बीच मैच चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में होगा | चेन्नई-कोलकाता के बीच मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकते हैं। चेन्नई-कोलकाता के बीच मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं।


