राजस्थान को केकेआर के हाथों मिली मात
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब रही | टीम ने पांच रन के स्कोर पर ही कप्तान अजिंक्य रहाणे (5) का विकेट गंवा दिया | इसके बाद स्मिथ और जोस बटलर (37) ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़कर स्थिति को संभाला-लेकिन दोनों तेज गति से रन नबाने में नाकाम रहे | बटलर ने 34 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की सहायता से 37 रन बनाए | जबकि इसके बाद राहुल त्रिपाठी (6) के रूप में राजस्थान को तीसरा झटका 105 के स्कोर पर के रूप में लगा | हालांकि स्मिथ ने त्रिपाठी के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 28 रन जोड़कर दम दिखाया था | जबकि एक बार फिर स्मिथ ने बेन स्टोक्स (नाबाद सात) के साथ चौथे विकेट के लिए 34 रन की अटूट साझेदारी कर राजस्थान को तीन विकेट पर 139 रन के स्कोर तक पहुंचाने में सफलता हासिल की |
हालांकि स्टोक्स ने सात रन बनाने के लिए 14 गेंदों का सहारा लिया और एक वक्त 150 के आसपास स्कोर बनाती हुई नजर आ रही ये टीम पहले सिमट गई | जबकि स्टीवन स्मिथ ने 59 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 73 रन की पारी खेली | केकेआर की पारी को एक बार फिर क्रिस लिन और सुनील नरेन ने शुरू किया |दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 91 रन जोड़कर राजस्थान की सारी उम्मीदें तोड़ डाली | हालांकि नरेन अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके | वह 25 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के की मदद 47 रन बनाकर आउट हुए | उन्हें श्रेयस गोपाल ने पहली स्लिप में स्टीवन स्मिथ के हाथों कैच कराया | जोड़ीदार के आउट होने के बाद भी क्रिस लिन का तूफान जारी रहा और उन्होंने 31 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से अर्धशतक ठोक डाला, लेकिन वह अपनी पारी को आगे नहीं ले जा सके | इसी स्कोर पर श्रेयस गोपाल ने उन्हें एस मिधुन के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेज दिया | जब लिन आउट हुए तब टीम का स्कोर 114 रन था | इसके बाद जीत की औपचारिकता को रॉबिन उथप्पा और शुभमन गिल ने पूरा किया |


