Headline

Kumbh 2019

हैदराबाद और पंजाब की टक्कर, दोनों टीमों को चौथी जीत की तलाश

Medhaj News 8 Apr 19 , 06:01:39 Sports

आईपीएल में सोमवार (8 अप्रैल) को अश्विन की कप्तानी वाली पंजाब टीम का मुकाबला हैदराबाद की टीम से होगा | पंजाब (Kings XI) का अब तक का सफर मिला जुला रहा है | उसने पांच मैचों में से तीन जीते हैं जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है | हैदराबाद (Sunrisers ) ने भी पिछले पांच मैचों में से तीन जीते हैं, जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है | हैदराबाद की कप्तान केन विलियम्सन हैं | लेकिन वे पिछले कई मैचों में चोट के कारण नहीं खेले हैं | उनकी नहीं खेलने पर भुवनेश्वर कुमार टीम की कमान संभालेंगे |





हैदराबाद (Sunrisers) को शनिवार को मुंबई के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था | टीम को अंतिम पांच ओवरों में जीत के लिए 53 रन बनाने थे जबकि उसके पांच विकेट शेष थे | लेकिन पदार्पण मैच खेल रहे अल्जारी जोसेफ ने छह विकेट लेकर मुंबई को शानदार जीत दिला दी | अल्जारी की गेंदबाजी ने हैदराबाद की मध्यक्रम की भी पोल खोल कर रख दी थी | दूसरी तरफ पंजाब की टीम में भी तेज गेंदबाजी में आक्रमण का अभाव दिखा था | इसके अलावा टीम को अपना मध्यक्रम भी मजबूत करने की जरूरत है | सैम करेन और मोहम्मद शमी ने दिल्ली के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था | लेकिन चेन्नई के खिलाफ टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था |



टीमें

पंजाब: लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मंदीप सिंह, सैम करेन, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, मुजीब उर रहमान/एंड्रयू टाई |



हैदराबाद: डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, विजय शंकर, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, दीपक हुड्डा, मोहम्मद नबी/केन विलियम्सन (कप्तान), राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा