सबरीमाला मंदिर और राफेल डील पर SC कल सुनाएगा फैसला
Medhaj News 13 Nov 19 , 06:01:39 Sports
राफेल लड़ाकू विमान सौदे को बरकरार रखने और सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश के फैसले के खिलाफ दायर रिव्यू पेटिशन पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को फैसला सुनाएगा | सुप्रीम कोर्ट ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को बरकरार रखने के 14 दिसंबर, 2018 फैसला सुनाया था | इसके बाद इसके खिलाफ रिव्यू पेटिशन दाखिल की गई थी | वहीं, सबरीमला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश को अनुमति देने वाले अपने आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग कर रही याचिकाओं पर भी गुरुवार को ही फैसला सुनाया जाएगा |
यह एक ब्रेकिंग न्यूज है | इसकी विस्तृत जानकारी जल्द दी जाएगी |























