Kumbh 2019

CSK vs RCB: Pulwama Terror Attack के शहीदों को अपने पहले मुकाबले की टिकटों की पूरी कमाई देगी

Medhaj News 22 Mar 19 , 06:01:39 Sports

चेन्नई सुपरकिंग्स ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों की मदद करने का फैसला किया है। इसके अनुसार टीम अपने पहले मुकाबले की टिकटों की पूरी कमाई उन्हें दे देगी। CSK को अपना पहला मैच 23 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ चेन्नई में खेलना है। यह आइपीएल सीजन 12 का पहला मैच भी होगा। इस मैच का टिकट कुछ ही समय में बिक गया। CSK के निदेशक राकेश सिंह ने बताया कि टिकट बिक्री से होने वाली आमदनी को शहीदों के परिवार को दे दिया जाएगा। टीम के कप्तान एमएस धौनी उन्हें चेक देंगे।





गौरतलब है कि 14 फरवरी को हुए इस आतंकी हमले में सीआपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। CSK फ्रेंचाइजी ने टीम के कप्तान एमएस धौनी, सुरेश रैना और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग को सम्मानित किया। यह सम्मान टीम को लंबे समय तक सेवा देने के लिए दिया गया। तीनों 2008 में लीग की शुरुआत के बाद से ही CSK के सदस्य हैं। इस दौरान CSK ने तीन बार आइपीएल का खिताब जीता है। स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण दो साल के निलंबन के बाद आइपीएल के पिछले सीजन में वापसी की और इस खिताब को अपने नाम किया।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?