Headline

Kumbh 2019

आईपीएल १२-राजस्थान और कोलकाता दोनों टीमों को जीत की तलाश

Medhaj News 25 Apr 19 , 06:01:39 Sports

आईपीएल के 43वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों के बीच अब तक 20 मैच खेले गए हैं। इनमें से कोलकाता ने 10 और राजस्थान ने नौ जीते हैं। एक मुकाबला रद्द हो गया था। ईडन गार्डन्स पर दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबलों में कोलकाता ने 6 जीते हैं। राजस्थान को सिर्फ एक में जीत मिली। एक मुकाबला रद्द रहा था। राजस्थान को इस मैदान पर पिछली जीत 2008 में मिली थी।इस मैच में मेजबान कोलकाता की टीम पिछले 5 मुकाबलों से मिल रही हार के क्रम को तोड़ना चाहेगी। दिनेश कार्तिक की टीम को पिछली जीत 7 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ ही मिली थी। इसके बाद उसे दिल्ली, बेंगलुरु, हैदरबाद और चेन्नई (दो मैच) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।कोलकाता ने सीजन में अब तक 10 में से 4 मैच जीते। उसे 6 में हार मिली। आठ अंकों के साथ पॉइंट टेबल में वह छठे स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे बाकी बचे 4 मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। एक भी हार के बाद अंतिम-4 में पहुंचने के लिए उसे रनरेट और दूसरे टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर होना पड़ेगा।





दूसरी ओर, राजस्थान ने 10 में से 3 मैच ही जीते हैं। उसे सात में हार का सामना करना पड़ा है। स्टीव स्मिथ की टीम 6 अंक के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे। साथ ही दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी नजर रखनी होगी। कोलकाता के लिए मुख्य परेशानी उसकी बल्लेबाजी है। क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा और दिनेश कार्तिक बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। पिछले मैच में उथप्पा को अंतिम एकादश से बाहर भी कर दिया गया था। स्टीव स्मिथ की टीम पिछले मुकाबलें में दिल्ली के खिलाफ 191 रन बनाने के बावजूद भी हार गई थी। धवल कुलकर्णी और जयदेव उनादकट पूरी तरह इस सीजन में नाकाम रहे हैं, फिर भी टीम उन्हें खेलने का मौका दे रही है। ऐसे में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों का फॉर्म में आना जरूरी है। टीम ने एश्टन टर्नर और स्टुअर्ट बिन्नी के तौर पर दो पावर हिटर्स शामिल किए हैं, लेकिन टर्नर 3 मैचों में अब तक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं। बिन्नी बल्लेबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता