Headline

Kumbh 2019

आज RCB का इरादा KXIP पर जीत की हैटट्रिक पूरी करने का होगा

Medhaj News 24 Apr 19 , 06:01:39 Sports

मुश्किल हालात में लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा और बुधवार को जब वे होम ग्राउंड पर किंग्स इलेवन पंजाब का सामना करने उतरेंगे तो उनका इरादा जीत की हैटट्रिक पूरी करने का होगा। दूसरी तरफ पंजाब पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली पांच विकेट से हार को भुलाना चाहेगी। वहीं बैंगलोर के पास इस मैच में मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ उतरने की वजह भी है क्योंकि उन्होंने पिछले मुकाबले में पंजाब को हराया था। इस सीजन में जब दोनों टीमें 13 अप्रैल को आईएस बिंद्रा स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ी थी तो बैंगलोर ने पंजाब को आठ विकेट से हराया था।बैंगलोर के लिए एक हार का मतलब होगा प्लेऑफ की दौड़ से बाहर वहीं दूसरी ओर पंजाब के लिए हालात और भी मुश्किल हो जाएंगे, जिसके खाते में अभी दस मैचों से दस अंक हैं।





बैंगलोर के खिलाफ हार का मतलब होगा कि उसे प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अपने अगले तीन मैचों में से किसी भी हाल में दो जीतने ही होंगे। बैंगलोर ने पंजाब के खिलाफ पिछली भिड़ंत में जीत दर्ज की थी और इस बात से भी उसका मनोबल ऊंचा होगा। उस मुकाबले में एबी डिविलियर्स ने 59* और विराट कोहली ने 67 रन बनाए थे। टीम के ये दो अहम बल्लेबाज अपनी लय को बरकरार रखना चाहेंगे। हालांकि टीम को अपनी गेंदबाजी का स्तर और बेहतर करने की जरूरत है।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता