Headline

Kumbh 2019

IPL12 : DC आज RR के खिलाफ जीत को कायम रखना चाहेगी

Medhaj News 22 Apr 19 , 06:01:39 Sports
dcvsrr.png

कई बार हार के बाद आखिरकार अपने मैदान पर जीतने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत दिल्ली कैपिटल्स सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के मुकाबले में इस लय को कायम रखना चाहेगी। दिल्ली ने अब तक घरेलू मैदान की बजाय बाहर बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन शनिवार को उसने कोटला पर किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से हराकर अंकतालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। दूसरी ओर राजस्थान ने भी मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम को हराया। स्टीव स्मिथ ने कप्तानी पारी खेलकर मोर्चे से अगुआई की। दोनों टीमें चूंकि अपना पिछला मैच जीत चुकी हैं तो सोमवार को मुकाबला रोमांचक होगा। राजस्थान हालांकि 9 में से 3 ही मैच जीत सकी है तो उस पर जीतने का अधिक दबाव होगा। नए कप्तान स्मिथ के साथ राजस्थान घरेलू हालात का पूरा फायदा उठाना चाहेगा। हालांकि टीम को सलामी बल्लेबाज जोस बटलर की कमी खलेगी। अजिंक्य रहाणे को टीम के खराब प्रदर्शन के कारण बीच सीजन कप्तानी से हटाया गया और सलामी बल्लेबाज के रूप में भी उनकी जगह राहुल त्रिपाठी को उतारा जा सकता है। त्रिपाठी ने पंजाब के खिलाफ 45 गेंदों में अर्धशतक बनाया था जबकि रहाणे ने 21 गेंद में 26 रन बनाए थे और उनकी टीम 12 रन से मैच हार गई। कोहनी की चोट से उबरकर स्मिथ ने फॉर्म में वापसी की है। दूसरी ओर संजू सैमसन और रियान पराग का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। डेथ ओवरों में गेंदबाजी जरूर चिंता का सबब है। जोफ्रा आर्चर और लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल को छोड़कर कोई गेंदबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है।



दूसरी ओर दिल्ली के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पंजाब के खिलाफ 41 गेंदों में 56 रन बनाए जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 गेंदों में नाबाद 58 रन की पारी खेली। उनके अलावा पृथ्वी साव, ऋषभ पंत और कोलिन इनग्राम बल्लेबाजी क्रम को मजबूत बनाते हैं गेंदबाजी में कागिसो रबाडा बेहतरीन फॉर्म में हैं। पेसर इशांत शर्मा, स्पिनर संदीप लामिछाने, अमित मिश्रा और अक्षर पटेल भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। एक और जीत दिल्ली के लिए प्लेऑफ में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करना चाहेगी और इसके लिए उसके खिलाड़ी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता