Headline


इस चैंपियनशिप में सिंधु लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची

Medhaj News 25 Aug 19 , 06:01:39 Sports

अभी तक ओकुहारा और सिंधु के बीच 15 मुकाबले हो चुके हैं | इनमें ओकुहारा ने 8 और सिंधु ने 7 मैच जीते हैं | इस चैंपियनशिप में सिंधु लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची हैं | पिछले दोनों बार उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है | ओकुहारा इस वक्त दुनिया की चौथे नंबर की बैडमिंटन खिलाड़ी हैं | वहीं पी वी सिंधु इस वक्त रैंकिंग में पांचवे पायदान पर हैं | ओलिंपिक्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स। इन चार मेगा इवेंट में भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ने विमिंस सिंगल्स बैडमिंटन के फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन एक बार भी वह अपनी झोली में गोल्ड डालने में कामयाब नहीं हो पाईं। फाइनल में जाकर चूकने वालीं सिंधु के पास आज अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीतने का एक और मौका होगा, जब वह वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में कोर्ट पर उतरेंगी।





वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबलमें पीवी सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है | सिंधु ने पहला गेम 21-7 से अपने नाम कर लिया है | ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी | वहीं टेलीविजन पर मैच देखने के लिए आप स्टार स्पोर्ट 1 HD, स्टार स्पोर्ट 1, स्टार स्पोर्ट सेलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट सेलेक्ट 2 HD चैनल पर जा सकते हैं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl