बांग्लादेश को मात देने के बाद अब ये खिलाड़ी करेंगे रणजी ट्रॉफी में कमाल
लगातार शानदार फॉर्म में चह रही टीम इंडिया (Team India) ने हाल ही में बांग्लादेश पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज से क्लीन स्वीप किया | इस सीरीज के दोनों मैचों में भारत ने पारी के अंतर से जीत दर्ज | बांग्लादेश के बाद अब भारत के सामने वेस्टइंडीज की चुनौती है, लेकिन उससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) , इशांत शर्मा, शिखर धवन और ऋषभ पंत को रणजी ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम के 30 शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों में शामिल किया गया है | दिल्ली की टीम रणजी ट्रॉफी में अपने अभियान का आगाज 9 दिसंबर को केरल के खिलाफ करेगी | जबकि उससे पहले मंगलवार से रणजी ट्रॉफी का कैंप आयोजित होगा | जिसके लिए संभावित खिलाड़ियाें की घोषणा की गई | अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की टीम को इन स्टार खिलाड़ियों में से कितने खिलाड़ियाें का साथ मिल पाता है |
क्योंकि उसी समय तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आ रही है, जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) टीम की अगुआई करेंगे | वहीं शिखर धवन और ऋषभ पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 और वनडे टीम के लिए चुना गया है | हालांकि इशांत वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेंगे, ऐसे में उनके खेलने की संभावना अधिक है |
हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वॉड में हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए अगर टीम मैनेजमेंट उन्हें मौका नहीं देती है तो उनके खेलने की संभावना अधिक हो जाएगी | वहीं इस शॉर्टलिस्ट में भारत के एक और खिलाड़ी तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी हैं | हालांकि पंत का भी रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबले खेलना लगभग नामुमकिन सा है |






























