Headline



बुमराह का ये एक्शन ही मुसीबत बन रहा है

Medhaj News 29 Nov 19 , 06:01:39 Sports

दुनिया भर में खौफनाक गेंदबाजी से तहलका मचाने वाले जसप्रीत बुमराह की सफलता का मुख्य कारण ही उनके करियर के लिए खतरा साबित हो सकता है। बुमराह को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में अगर सफलता मिली है तो उसकी अहम वजह है उनका एक्शन। मगर विशेषज्ञों की माने तो जस्सी का यही एक्शन ही मुसीबत बन रहा है या उनके करियर को छोटा कर रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का मानना है कि बुमराह का गेंदबाजी एक्शन चोट को आमंत्रित करता है। स्पोर्ट्स स्टार को दिए इंटरव्यू में कपिल देव ने कहा कि भारत का यह तेज गेंदबाज 140 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नियमित गेंद फेंकता है, लेकिन किसी तेज गेंदबाज का लंबा रनअप नहीं लेना चोट को आमंत्रित करना है।





दरअसल, बुमराह का गेंदबाजी एक्शन उनके पैर और कमर के निचले हिस्से पर अधिक दबाव डालता है और यह भी भविष्यवाणी की थी कि वह अक्सर चोटिल हो सकते हैं। कपिल देव ने कहा कि अगर गेंदबाजी तकनीकी है तो इसका भी ज्यादा प्रभाव पड़ता है। याद हो कि वर्ल्ड कप के बाद बुमराह सिर्फ तीन मैचों में ही मैदान पर उतरे हैं। एक बार वेस्टइंडीज ए के खिलाफ और इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वह मैदान पर उतरे थे। बुमराह फिलहाल चोट से उभर चुके हैं और अपने रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित