धोनी ने चेन्नई में हुए एक कार्यक्रम में सफल वैवाहिक जीवन के बारे में स्पीच दी
टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) इस समय क्रिकेट के दूर हैं | हाल ही में धोनी (MS Dhoni) ने चेन्नई में हुए एक कार्यक्रम में सफल वैवाहिक जीवन के बारे में स्पीच दी | धोनी (MS Dhoni) ने सफल शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात करते हुए खुद को आदर्श पति से बेहतर बताया | धोनी (MS Dhoni) ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि वे अपनी पत्नी को वह करने देते हैं जो वे करना चाहती हैं | धोनी (MS Dhoni) ने इस मौकों पर अपनी वाक कला से सबको प्रभावित किया और कई बार श्रेताओं के हंसने के लिए भी मजबूर किया | इस मौके पर धोनी (MS Dhoni) ने कहा कहा - सभी मर्द शादी से पहले शेर की तरह होते हैं, लेकिन शादी का असली समय 55 साल की उम्र के बाद ही होता है | मैं अपनी पत्नी को वह सब करने देता हूं जो वह करना चाहती है क्योंकि अगर मेरी पत्नी खुश है तो मैं खुश हूं | उल्लेखनीय है कि धोनी (MS Dhoni)ने साक्षी से साल 2010 में शादी की थी |
इसके बाद से दोनों की जोड़ी सफल जोड़ियों में से एक मानी जाती है | उनकी बेटी जीवा चार साल की है | 38 साल के धोनी (MS Dhoni)ने पांच साल पहले ही टीम इंडिया की टेस्ट टीम से संन्यास लिया था और उसके बाद साल 2016 में ही उन्होंने टीम इंडिया की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी | इसके बाद से जब भी धोनी (MS Dhoni) अपने फॉर्म में जरा भी ढले दिखे हैं, उनके संन्यास की अटकलें लगना शुरू होती गई | मंगलवार को ही टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि धोनी (MS Dhoni)आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए चुनी जाने वाली टीम से बाहर नहीं हुए हैं | शास्त्री ने कहा था कि अक्टूबर में हाने वाले विश्व कप के लिए टीम इंडिया के चयन में अगले साल आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर होगा | इसमें बाकी खिलाड़ियों की तरह धोनी (MS Dhoni) का प्रदर्शन भी देखा जाएगा |






























