Headline


बी. एस. येदियुरप्पा ने पहली बार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया

Medhaj News 20 Aug 19 , 06:01:39 India

कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद बी. एस. येदियुरप्पा ने पहली बार मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है | पहले चरण में 17 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है | येदियुरप्पा के 26 जुलाई को मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है | उन्होंने 29 जुलाई को विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित किया था | बीस दिनों तक एक सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ सरकार चलाने के बाद मुख्यमंत्री ने 20 अगस्त को उसका विस्तार करने के लिए शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मंजूरी हासिल की |





राज्यपाल वजूभाई वाला मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे राजभवन में नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई | इनमें गोविंद करजोल, अश्वथ नारायण सी. एन., लक्ष्मण सावदी, के. एस. ईश्वरप्पा, आर. अशोक, जगदीश शेट्टार, बी. श्रीरामुलु और एस. सुरेश कुमार, वी. सोमन्ना, सी. टी. रवि, बसवराज बोम्मई, कोटा श्रीनिवास पुजारी, जे. सी. मधु सीमी, सी. सी. पाटिल, एच. नागेश, प्रभु चौहान और शशिकला जोले अन्नासाहेब आदि शामिल हैं | आंतरिक दबाव के बीच विपक्षी कांग्रेस और जद (एस) ने भी मंत्रिमंडल विस्तार में देरी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और सरकार के ‘अस्तित्व' पर भी सवाल उठाए | कांग्रेस ने दावा किया था कि येदियुरप्पा का एक सदस्यीय मंत्रिमंडल ‘राष्ट्रपति शासन' जैसा लगता है |


    Comments

    • Medhaj News
      Updated - 2019-01-13 14:44:19
      Commented by :Ishan Joshi

      It was funny and thoughtful at the same time.


    • Load More

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया