Kumbh 2019

ये थी हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारने की वजह

Medhaj News 19 Apr 19 , 06:01:39 India

गुजरात के सुरेंद्रनगर में गुरुवार को एक रैली के दौरान कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया | जिस वक्त हार्दिक पर थप्पड़ मारा गया वह चुनावी सभा के दौरान भाषण दे रहे थे | हार्दिक को थप्पड़ मारने वाले शख्स का नाम तरुण गज्जर है | उसका कहना है कि हार्दिक के पाटीदार आंदोलन के वक्त उसे तकलीफों का सामना करना पड़ा था जिस कारण उसने उन्हें थप्पड़ मारा | तरुण गज्जर ने कहा -जब पाटीदार आंदोलन हुआ तो मेरी पत्नी प्रेग्नेंट थी और एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था | तब मुझे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा | फिर अहमदाबाद रैली के दौरान जब मैं अपने बच्चे के लिए दवा लेने गया था तो सब कुछ बंद हो गया था | वह सड़कों को बंद कर देता है, वह जब भी चाहता है, गुजरात को बंद कर देता है, वह क्या है? गुजरात का हिटलर? मैंने तब फैसला कर लिया था कि मैं इस शख्स को मारूंगा | मुझे कैसे भी इसको पाठ पढ़ाना है | थप्पड़ की घटना के लिए हार्दिक ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि बीजेपी उन्हें गोली मरवाएगी | हालांकि, हार्दिक पटेल ने स्थानीय लोगों से अपील की कि तरुण को नुकसान न पहुंचाएं हार्दिक ने तरुण को माफ कर दिया | कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने कहा -यह घटना मुझे युवाओं और उनके मुद्दों के बारे में बात करने के लिए नहीं रोक सकती |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा