Kumbh 2019

जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया

Medhaj News 20 Apr 19 , 06:01:39 India
Two_terrorists7.jpg

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में शनिवार को सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है | माना जा रहा है कि दूसरा आतंकवादी वाटरग्राम एरिया में फंसा हुआ है | सेना ने इस क्षेत्र को अलग कर दिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है | शनिवार तड़के सेना के जवान सोपोर के वाटरगाम में गश्त कर रहे थे तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी |





जवाबी कार्रवाई में सेना के जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया | अभी तक आतंकी की पहचान नहीं हो पाई | इसके पास से एक पिस्तौल और तीन हथगोले बरामद हुए | इससे पहले 13 अप्रैल को शोपियां में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था | गहंड इलाके में मुठभेड़ के बाद सेना को यह सफलता मिली थी | इसी तरह से 6 अप्रैल को शोपियां के ही इमाम साहब इलाके में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया था |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा