Kumbh 2019

सोशल मीडिया पर संबित पात्रा का वीडियो, गाया तेलगु का मशहूर गाना

Medhaj News 20 Apr 19 , 06:01:39 India

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता संबित पात्रा ओडिशा की पुरी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं | चुनाव में जीत के लिए पात्रा जोर-शोर से प्रचार अभियान में भी जुटे हैं | पुरी में तेलुगू लोगों की काफी आबादी है | ऐसे में संबित पात्रा उन्हें साधने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे | सोशल मीडिया पर संबित पात्रा का वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है | इसमें वह तेलगु का मशहूर गाना 'तुम मिले, दिल खिले' गाते हुए नजर आ रहे हैं | वीडियो को खुद संबित पात्रा ने शेयर किया है | वीडियो पोस्ट करते हुए संबित पात्रा ने लिखा - पुरी में एक बड़ी आबादी तेलुगु भी है | चुनाव प्रचार के दौरान मैंने एक प्रसिद्ध तेलुगु गाना ऑन डिमांड गाया | भीड़ ने इसे काफी सराहा, विश्वास नहीं होता? देखना चाहिए! मेरे आराध्य तेलुगु मित्रों को ढेर सारा प्यार , पुरी सीट से संबित पात्रा का मुकाबला बीजेडी के पिनाकी मिश्रा से है | पिनाकी मिश्रा मौजूदा सांसद हैं और पिछली बार लोकसभा चुनाव में उन्हें सवा पांच लाख से ज्यादा वोट मिले थे | कांग्रेस ने इस सीट से सत्य प्रकाश नायक को टिकट दिया है |














    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा