Headline

Kumbh 2019

साध्वी प्रज्ञा ने दे दिया ये बड़ा बयान

Medhaj News 19 Apr 19 , 06:01:39 India

मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है | प्रज्ञा का आरोप है कि 26/11 हमले में शहीद हुए एटीएस चीफ हेमंत करकरे को उनके कर्मों की सजा मिली | उनके कर्म ठीक नहीं थे, इसलिए उन्हें संन्यासियों का श्राप लगा था | साध्वी प्रज्ञा ने कहा- जिस दिन मैं जेल गई थी उसके 45 दिन के अंदर ही आतंकियों ने उसका अंत कर दिया | भोपाल में मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा - एटीएस मुझे 10 अक्टूबर 2008 को सूरत से मुंबई लेकर गई थी | वहां 13 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया |





पुरुष एटीएस कर्मियों ने इस दौरान मुझे खूब प्रताड़ित किया | पूर्व एटीएस चीफ हेमंत करकरे को संन्यासियों का श्राप लगा और मेरे जेल जाने के करीब 45 दिन बाद ही वह 26/11 के आतंकी हमले का शिकार हो गए | मालेगांव ब्लास्ट केस में जमानत मिलने के बाद रिहा हुई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस और एटीएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं | साध्वी का आरोप है कि कांग्रेस ने उन्हें पूरी तरह से खत्म करने का षडयंत्र रचा था | साध्वी ने एटीएस पर भी उन्हें अत्यधिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है | साल 2018 में हुए 26/11 मुंबई हमले में मारे गए 166 लोगों के अलावा आतंकियों की गोलियों से मुंबई एटीएस चीफ हेमंत करकरे, एसीपी अशोक कामटे और एनकाउंटर विशेषज्ञ विजय सालस्कर सहित 17 पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा