चुनाव आयोग का बैन हटने के बाद ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे योगी
चुनाव आयोग की तरफ से लगाई गई पाबंदी की मियाद पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से फिर ताबड़तोड़ चुनाव अभियान शुरू करने जा रहे हैं | शुक्रवार को वह संभल, फिरोजाबाद, इटावा और मिश्रिख संसदीय क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे |योगी सुबह 11.30 बजे संभल के असमौली में भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन में जनसभा करेंगे | इसके बाद दोपहर एक बजे फिरोजाबाद में पार्टी प्रत्याशी डॉ. चंद्रसेन जादौन के लिए और दोपहर दो बजे इटावा में रामशंकर कठेरिया और दोपहर तीन बजे हरदोई के मिश्रिख में अशोक रावत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे | चुनाव आयोग ने योगी पर 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई थी, यह अवधि शुक्रवार सवेरे 6 बजे खत्म हो गई |चुनाव आयोग से मिली 72 घंटे की रोक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को काश गए | 72 घंटे के प्रतिबंध के बावजूद सीएम योगी मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए थे | विपक्ष उनपर इसी बात को लेकर निशाना साध रहा है कि किस तरह प्रचार ना करते हुए भी लोगों के बीच पहुंच गए हैं सीएम योगी |दरअसल गाजियाबाद में एक रैली के दौरान योगी ने भारतीय सेना को मोदी को सेना कह दिया था | इस बयान पर विपक्ष ने सीएम योगी की शिकायत चुनाव आयोग से कर दी थी | जिसपर संज्ञान लेते हुए आयोगी ने सीएम पर 72 घंटे प्रचार ना करने की रोक लगा दी थी | हालांकि की रोक के बावजूद सीएम योगी अयोध्या, वाराणसी में मंदिरों में दर्शन करते नजर आए |


