Headline

Kumbh 2019

बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, बीजेपी नेता पर फेंका गया जूता

Medhaj News 18 Apr 19 , 06:01:39 India

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। यह पहली बार है जब भाजपा कार्यालय में ऐसी कोई घटना हुई है। बताया जा रहा है कि जीवीएल प्रेस कॉन्फ्रेंस में भोपाल से भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर बात कर रहे थे।घटना के बाद लोगों ने जूता फेंकने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया और बाहर ले गए। उसकी पहचान कानपुर के डॉ. शक्ति भार्गव के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, व्यक्ति ने बताया कि वह भोपाल से मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिए जाने से नाराज था। पुलिस युवक ने पूछताछ कर रही है।





जूता फेंकने वाले व्यक्ति ने खुद को ह्वीसिल ब्लोअर बताया है। वह भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए कदम से नाराज था। उसने फेसबुक पोस्ट के जरिए कई बार भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया है। इससे पहले 2009 में कांग्रेस नेता और तत्कालीन गृहमंत्री पी चिदंबरम पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जूता उछाला गया था। हालांकि, घटना के बाद कांग्रेस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। जूता फेंकने वाला व्यक्ति पत्रकार था।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा