Headline



मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन में आग लगी

Medhaj News 9 Oct 19 , 06:01:39 India

मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन पर पनवेल की ओर जा रही लोकल ट्रेन में बुधवार सुबह आग लग गई | आग पेंटोग्राफ में लगी | जिसके बाद पूरे वाशी रेलवे स्टेशन खाली कराया गया | ट्रेन में आग लगने के बाद तुरंत लोकल ट्रेन और वाशी रेलवे स्टेशन को खाली कराया गया | आग को बुझाने से पहले रेलवे स्टेशन की बिजली की आपूर्ति भी काट दी गई थी |





गनीमत रही कि हादसे पर तुरंत काबू पाने के उपायों के चलते कोई हताहत नहीं हुआ | फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस हादसे की वजह से लाइन पर सभी ट्रेनें देरी से चल रही हैं | जानकारी के मुताबिक किसी ने पेंटोग्राफ में बैग फैंका था | जिसके कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई | आग की वजह से 12 मिनट तक रेलवे सेवाएं बाधित रही लेकिन अब रेल सेवा सुचारू रूप से चल रही हैं |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?