संजय दत्त की मल्टी स्टारर फिल्म प्रस्थानम का ऑडिएंस रिव्यू
संजय दत्त (Sanjay Dutt) की मल्टी स्टारर फिल्म 'प्रस्थानम' (Prassthanam Reviews) आज फाइनली रिलीज हो गई है | इस फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट काफी पहले से ही देखने को मिल रही थी | 'प्रस्थानम' पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें संजय दत्त एक बाहुबली नेता के किरदार में नजर आएंगे | संजय दत्त के इस अवतार को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है | 'प्रस्थानम' का बेसब्री से इंतजार इसलिए भी किया जा रहा था क्योंकि ये एक सुपरहिट 'तेलुगु' फिल्म का हिंदी रीमेक है | इस फिल्म को देखकर आए लोगों ने इसे रिव्यूज देना भी शुरू कर दिया है | जानें कैसे रहे 'प्रस्थानम' का ऑडिएंस रिव्यू | एक यूजर ने लिखा- 'फिल्म के जरिए निर्देशक देव कट्टा की बॉलीवुड में शानदार एंट्री | संजय दत्त और अली फजल ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है | वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'राजनीति और पारिवारिक कलेश का शानदार मिश्रण है प्रस्थानम |

ये फिल्म एक ऐसी दमदार मेलोड्रामा फिल्म है जो इस साल की बेस्ट फिल्म मालूम होती है | संजय दत्त, अली फजल और न्यूकमर सत्यजीत दुबे की जबरदस्त परफॉर्मेंस, फिल्म को 4 स्टार' | हालांकि कुछ यूजर्स को संजय दत्त की ये फिल्म पसंद नहीं आई | अब देखने वाली बात ये होगी कि सोनम कपूर-दुलकर सलमान की फिल्म 'द जोया फैक्टर' और करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' से टकराने के बाद संजय संजू बाबा की 'प्रस्थानम' बॉक्स ऑफिस पर कैसी कमाई करती है | इस फिल्म में दशकों बाद संजय दत्त और मनीषा कोइराला स्क्रीन शेयर करते दिखाई दे रहे हैं | इस फिल्म में संजय-मनीषा के अलावा जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, सत्यजीत दुबे, अली फजल और अमायरा दस्तूर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं | फिल्म को देव कट्टा ने डायरेक्ट किया है |




























