फिल्म उजड़ा चमन का ट्रेलर काफी मजेदार
फिल्म 'उजड़ा चमन' (Ujada Chaman) | इस फिल्म का ट्रेलर कुछ देर पहले ही रिलीज हुआ है और काफी मजेदार है | फिल्म में एक्टर सनी सिंह (Sunny Singh) एक गंजे लड़के के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसका गंजापन उसके लिए मुसीबत बन जाता है | आप खुद सोचिए कि एक 30 साल का लड़का, जो शादी करना चाहता हो.. पर जब लड़की वाले देखने आएं तो यह लड़का गंजा निकले.. ? सुनकर ही आपके चेहरे पर हंसी आ गई होगी | ऐसे ही बेहद मजेदार विषय पर निर्देशक अभिषेक पाठक ला रहे हैं फिल्म 'उजड़ा चमन' |
फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' में नजर आ चुके एक्टर सनी सिंह स्टारर की इस फिल्म को भी इसी के मेकर्स ला रहे हैं | 'उजड़ा चमन' (Ujada Chaman) का पहला पोस्टर भी कुछ देर पहले ही रिलीज हुआ था | फिल्म के पोस्टर में सनी आधे गंजे सिर के साथ नजर आ रहे हैं | इस फिल्म में सनी के साथ मानवी गगरू, करिश्मा शर्मा और ऐश्वर्या सखूजा नजर आएंगी | यह फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही है |




























