इस फिल्म ने रिलीज़ के तीसरे दिन ही 100 करोड़ कमाए
धमाकेदार एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'वॉर' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है | फिल्म के एक्शन सीन्स की समीक्षकों ने भी जमकर तारीफ की है | इस कारण फिल्म ने रिलीज़ के तीसरे दिन ही 100 करोड़ रुपये के प्रीमियम क्बल में जगह बना ली है | फिल्म के हिंदी वर्ज़न ने शुक्रवार को तीसरे दिन 21.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है | जबकि इसके तेलुगू और तमिल वर्जन ने 1.15 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया | इससे पहले फिल्म के हिंदी वर्ज़न ने पहले दिन 51.60 करोड़ और दूसरे दिन 23.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी | इसके अलावा तेलुगू और तमिल वर्ज़न ने पहले दिन 1.75 करोड़ और दूसरे दिन 1.25 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था |
सभी भाषाओं में 'वॉर' ने अब तक तीन दिनों 100.15 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई कर ली है | अब उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म शनिवार और रविवार को और भी बड़े नबर्स हासिल करेगी | वॉर की धमाकेदार कमाई का नतीजा ये निकला है कि ये फिल्म यशराज बैनर तले बनने वाली पांचवीं ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने महज़ तीन दिनों में ही 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है |
इससे पहले 'धूम 3', 'सुल्तान', 'टाइगर ज़िंदा है' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' भी तीन दिनों में ही 100 करोड़ की कमाई कर चुकी है | सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'वॉर' में ऋतिक और टाइगर के बीच धमाकेदार एक्शन सीन्स फिल्माए गए हैं | इस फिल्म में वाणी कपूर भी अहम रोल में नज़र आई हैं |




























