Kumbh 2019

क्रिकेट का धूमधड़ाका आज से शुरू, पहला मैच CSK vs RCB के बीच

Medhaj News 23 Mar 19 , 06:01:39 Sports

क्रिकेट का धूमधड़ाका आज से शुरू हो जाएगा जब मैदान पर दो दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की टीमें उतरेंगी। आईपीएल का 12वां सीजन चेन्नै सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले से शुरू होगा। इस लीग को 1 दशक से भी ज्यादा हो चुका है लेकिन इसका रोमांच बरकरार है। गौर करने वाली बात यह है कि 12वें सीजन की ओपनिंग सेरिमनी आयोजित नहीं होगी। इसका कारण पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि देना है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हालांकि एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए अपने 7 में से पिछले 6 मैच हारे हैं। इसमें 2 फाइनल भी शामिल हैं- आईपीएल 2011 और चैंपियंस लीग टी20 का खिताबी मैच। इसके अलावा 2014 के बाद से अब तक विराट कोहली की टीम सीएसके को हरा नहीं पाई है। वहीं बैंगलोर टीम में कई बड़े नाम होने के बावजूद अभी तक खिताब नहीं जीत सकी है। तीन बार वह फाइनल में पहुंची और तीनों बार उसे हार मिली है। शनिवार के मैच का नतीजा गेंदबाजों पर और दबाव का सामना करने की क्षमता पर निर्भर होगा।





संभावित प्लेइंग-XI



सीएसके- शेन वॉट्सन, फॉफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, डेविड विली, मोहित शर्मा



आरसीबी- पार्थिव पटेल, मोइन अली, विराट कोहली, एबी डि विलियर्स, शिमरॉन हेटमेयर, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, टिम साउदी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?