Headline


पीवी सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया

Medhaj News 25 Aug 19 , 06:01:39 Sports

पीवी सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है | वह वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय शटलर हैं. फाइनल मुकाबले में उन्होंने जापान की नोजुमी ओकुहारा को 21-7,21-7 से मात दी | भारतीय स्टार पीवी सिंधु ने शनिवार को ऑल इंग्लैंड चैंपियन चेन यु फेई पर सीधे गेम में मिली जीत से लगातार तीसरे फाइनल में प्रवेश किया जिससे वह वर्ल्ड चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल जीतने से महज एक कदम दूर थी | सिंधु ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पिछले दो चरण में लगातार सिल्वर मेडल हासिल किए, इसके अलावा उनके नाम दो ब्रॉन्ज मेडल भी हैं | हैदराबादी खिलाड़ी ने 40 मिनट तक चले सेमीफाइनल में चीन की दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी चेन यु फेई को 21-7 21-14 से शिकस्त थी | सिंधु ने दूसरा गेम भी 21-7 से अपने नाम करके मैच अपने नाम किया | और पीवी सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया | सिंधु लगातार तीसरी बार फ़ाइनल खेल रहीं थी लेकिन उन्होंने पहली बार ख़िताब जीता है | साल 2017 और 2018 में उन्होंने रजत पदक जीता था | साल 2016 के रियो ओलंपिक में उन्होंने रजत पदक जीता था |





Shri M. Venkaiah Naidu ने बेसल में आयोजित बैडमिंटन की वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने पर पी वी सिंधु को हार्दिक बधाई दी | और उन्होंने आगे कहा कि आपकी सफलताऐं देश की नई प्रतिभाओं को भी प्रेरित करेंगी। भावी सफलताओं के लिए आप को शुभकामनाएं।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl