Headline


क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से

Medhaj News 9 Jun 19 , 06:01:39 Sports

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से है | दोनों ही टीमें अपने आखिरी मैच जीत कर आई हैं | बात करें इस मैच की तो दोनों ही टीमों के पास बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं | इंडिया के पास जहां रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ टीम को मजबूत बनाते हैं | एक ओर टीम इंडिया के कप्तान कोहली होंगे तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की जान मिचेल स्टार्क | दोनों के बीच इस मैच में गेंद और बल्ले की जंग फैंस के लिए देखने लायक होगी | ऑस्ट्रेलिया टीम में एक साल बाद लौटे डेविड वॉर्नर का सामना ICC रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुराह से होगा | टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रोहित शर्मा का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमेशा ही रन उगता है | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित के खाते में 1980 रन हैं | वहीं उन्होंने 7 शतक भी लगाए हैं |.





दोनों टीमों की ये हो सकती है प्लेइंग XI



ऑस्ट्रेलिया



प्लेइंग XI की बात करें तो ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ही टीमों में कोई बदलाव नहीं रहेगा. ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, एरॉन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मार्क्स स्टोइनिस, नाथन लॉयन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और एडम जम्पा आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI में जगह बना सकते हैं |



इंडिया



वहीं टीम इंडिया की बात करें तो कोहली की सेना में रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, लोकेश राहुल, एमएस. धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह प्लेइंग XI के सदस्य होंगे |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl