आज वर्ल्ड कप का 10वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच
वर्ल्ड कप का 10वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार को नॉटिंघम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजर इस बार टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल करने पर होगी। वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 20 साल बाद आमने-सामने होंगी। ऑस्ट्रेलिया ने इस बार टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया था। वेस्टइंडीज ने भी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। इस साल ऑस्ट्रेलिया की टीम फॉर्म में है। उसने एक जनवरी से लेकर अब तक 14 मैच खेले। इनमें 10 जीते और सिर्फ 4 हारे। ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले 9 मैच में नहीं हारी है। वेस्टइंडीज की बात करें तो इस साल उसने 11 में से 5 मैच जीते और 5 हारे। एक में नतीजा नहीं निकला। नॉटिंघम में बादल छाए रहेंगे। मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। शुरुआती ओवर में संभलकर खेलने वाली टीम बड़ा स्कोर बना सकती है। इस बार टूर्नामेंट में यहां पर अब तक दो मैच खेले गए। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम एक बार जीती और एक बार हारी। पिछले मैच में इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों ने 300+ रन बनाए थे। वेस्टइंडीज का यह ओपनर अपनी टीम को तेज शुरुआत देने में सक्षम है।
पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 34 गेंद पर 50 रन बनाए। इस दौरान छह चौके और तीन छक्के लगाए थे। कप्तान जेसन होल्डर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े मुकाबले में उनसे वैसी ही पारी की उम्मीद कर रहे होंगे। रसेल को इस वर्ल्ड कप का गेम चेंजर माना जा रहा है। इस ऑलराउंडर ने पिछले मैच में गेंदबाजी में दो विकेट लिए। उन्होंने तीन ओवर में सिर्फ चार रन दिए। रसेल को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।बॉल टैम्परिंग विवाद में एक साल के प्रतिबंध के बाद वॉर्नर ने पिछले मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 89 रन बनाए। स्टीव स्मिथ पर प्रतिबंध लगने के बाद एरॉन फिंच वनडे टीम के कप्तान बने। उन्होंने इस साल टीम को 10 मैच में जीत दिलाई। कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाज के तौर पर भी वे सफल रहे। उन्होंने पिछले मैच में 66 रन बनाए थे। इस साल फिंच ने 14 मैच में 53.84 की औसत से 700 रन बनाए। इस दौरान दो शतक भी लगाए।
दोनों टीमें:
वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), फैबियान एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, डॉरेन ब्रावो, शेल्डन कॉटरेल, शेनोन गैब्रिएल, क्रिस गेल, शिमरॉन हेटमायर, शाई होप, इविन लेविस, एश्ले नर्स, निकोलस पूरन, केमार रोच, आंद्रे रसेल, ओसाने थॉमस।
ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स केरी, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्माना ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मिशेल स्टार्क, मार्क्स स्टोइनिस, एडम जम्मा।


