600 साल पुरानी मस्जिद को 2 किलोमीटर दूर किया गया स्थापित
एक नमूना तुर्की में देखने को मिला. जहां 15वीं शताब्दी की एक मस्जिद को अपनी जगह से हटाकर लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थापित कर दिया गया | दरअसल, यहां की ऐतिहासिक एय्यूबी मस्जिद को अपनी जगह से हटाकर दूसरी जगर स्थापित कर दिया गया | मस्जिद को दूसरी जगह स्थापित करने के पीछे की वजह यहां डैम का निर्माण करना बताया जा रहा है |
दरअसल, तुर्की में इनदिनों देश का चौथा सबसे बड़ा डैम इलिसु बनाया जा रहा है | जहां ये डैम बनाया जा रहा है वहां 600 साल से ज्यादा पुरानी मस्जिद है | इस डैम के तैयार होने के बाद तुर्की का ऐतिहासिक हसनकेफ शहर डैम के पानी में डूब जाएगा | शहर में मौजूद इस 600 साल पुरानी मस्जिद को पानी में डूबने से बचाने के लिए इसको अपनी जगह से हटाकर दूसरी जगह स्थापित कर दिया गया |
मस्जिद को दूसरी जगह पर फिर से स्थापित करने का काम पिछले साल ही शुरू गया था | ये मस्जिद 4,600 टन वजन की है | इस मस्जिद को स्थापित करने के लिए तीन भागों में बांटा गया | उसके बाद इसे सड़क के रास्ते दूसरी जगह भेजा गया | इस प्रोजेक्ट में शामिल लोगों ने पहले बड़ी ही कुशलता के साथ मस्जिद को तीन भागों में बांटा फिर इसको मशीनों और रोबोट की सहायता से 300 पहियों वाले एक बहुत बड़े प्लेटफॉर्म पर रखा गया |
मस्जिद के भागों को प्लेटफॉर्म पर रखने के बाद बड़ी ही सावधानी के साथ सड़क से रास्ते से भेजा गया | फिलहाल इन हिस्सों को 2 किलोमीटर की दूरी पर फिर से जोड़ने का काम चल रहा है | मस्जिद के दो बड़े हिस्सों को इस साल के शुरुआत में नए स्थान पर भेजा जा चुका है | तीसरे हिस्से को भी नए स्थान पर भेजा जा रहा है |







