Headline

Kumbh 2019

चोरी करने गए चोर ने खुद बुलाई पुलिस

Medhaj News 2 Jan 19 , 06:01:39 Ajab Gajab

दुनिया में अजब-गजब हादसे होते रहते हैं वहीं कुछ इतने मजेदार भी होते हैं जो सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला नॉर्वे का है। यहां एक टीनेज ने कार चुराने की कोशिश की और जब खुद कार के अंदर लॉक हो गया तो उसे पुलिस बुलानी पड़ी।



यह घटना सोमवार की है। पुलिस ने ट्वीट करके मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह कार के अंदर लॉक हो गया है और उसने मदद मांगी। लॉक होने वाले ने यह भी बताया कि वह कार चुराने आया था। पुलिस ने बताया कि वह कार में घुस तो गया लेकिन लॉक होने के बाद निकलने में मुश्किल आ रही थी। मजेदार बात यह थी कि यह टीनेजर चोर पुलिस का परिचित था तो उसने आराम से कॉप को फोन कर दिया। पुलिस ने बताया कि वह उन्हें अच्छी तरह जानता था तो उसने बड़े आराम से फोन कर दिया जैसे किसी दोस्त से मदद मांग रहा हो।



पुलिस ने बताया कि वह कार में फंसने के बाद इतना घबराया था कि कार से बाहर निकलने पर उसने राहत की सांस ली। लेकिन जैसा उसे लग रहा था कि वह आराम से घर जाएगा ऐसा नहीं हुआ। उसे पूछताछ के लिए सीधे पुलिस स्टेशन ले जाया गया। यहां पूछताछ के बाद उसके परिवार को सौंपा गया।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • पुरुष भी भावपूर्ण होता है

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की