Headline

Kumbh 2019

इस देश में दूल्हा—दुल्हन शादी के बाद तीन दिन तक टॉयलेट नहीं जा सकते

medhaj news 24 Nov 18 , 06:01:38 Ajab Gajab

शादी को लेकर हर धर्म एवं जगह अलग—अलग नियम हैं। कहीं दूल्हा घोड़ी चढ़कर आता है, तो कहीं दुल्हन को पाटे पर लेकर आया जाता है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां शादी की एक रस्म बहुत ही अनूठी है। यहां दूल्हा—दुल्हन के टॉयलेट जाने पर पाबंदी होती है।





इंडोनिशया का है रस्म टॉयलेट न जाने की यह अनोखी रस्म इंडोनेशिया में अदा की जाती है। इस रस्म का चलन टीडॉन्ग समुदाय में है। इस बिरादरी के लोग इस नियम को बहुत महत्वपूर्ण समझते हैं, इसलिए वे इसे पूरी संजीदगी के साथ निभाते हैं। तीन दिनों तक है रोक रिवाज के मुताबिक दूल्हा—दुल्हन शादी के बाद तीन दिन तक टॉयलेट नहीं जा सकते हैं। ऐसा करना अपशकुन समझा जाता है। स्थानीय समुदाय के अनुसार शादी एक पवित्र समारोह है। टॉयलेट जाने से उनकी पवित्रता भंग होती है। इससे नव वर—वधू अशुद्ध हो जाते हैं। नजर से बचाने की कोशिश इंडोनेशिया में ये रिवाज अदा करने का मुख्य कारण नव दंपत्ति को बुरी नजर से बचाना है। समुदाय के अनुसार वॉशरूम को कई लोग इस्तेमाल करते हैं। वे शरीर की गंदगी को बाहर निकालते हैं। इसके चलते वहां नकारात्मक शक्तियां होती है। शादी के तुरंत बाद टॉयलेट जाने से यही नकारात्मकता दूल्हा—दुल्हन में आने की आशंका रहती है। शादी टूटने का खतरा टीडॉन्ग समुदाय के अनुसार शादी के तुरंत बाद शौचालय का इस्तेमाल करने से नवविवाहित दंपत्ति का रिश्ता खतरे में पड़ सकता है। वहां मौजूद बुराईयां उनमें आ सकती है, जिससे उनके रिश्तों में तल्खी आ सकती है। कई बार तो संबंध टूटने की भी नौबात आ जाती है।



यहां सास पिलाती है दूल्हे को शराब, उसके बाद होती है शादी



शादी के बाद टॉयलेट का इस्तेमाल करना दूल्हा—दुल्हन के लिए घातक हो सकता है। ये उनमें से किसी एक की जान भी खतरे में डाल सकता है। समय रहते ध्यान न देने पर नव दंपत्ति का नया संसार नष्ट हो सकता है। खाने में कटौती नव वर—वधू को टॉयलेट न जाना पड़े इसके लिए उन्हें तीन दिन तक कम खाना—पीना दिया जाता है। समुदाय के लोग इस रस्म कड़ाई से पालन करते हैं। वे ध्यान रखते हैं कि इस रस्म के चलते दूल्हा—दुल्हन को कोई तकलीफ न हो, साथ ही वे शौचालय का इस्तेमाल न करें।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा