Headline

Kumbh 2019

डिलिवरी ब्वॉय ग्राहक द्वारा मंगाया खाना खुद ही खा गया, वीडियो हुआ वायरल

Medhaj News 11 Dec 18 , 06:01:38 Ajab Gajab

ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंगग एंड रेस्टोरेंट प्लेटफॉर्म Zomato विवादों में घिर गई है। कंपनी एक वीडियो वायरल होने के बाद विवादों में घिरी है। इस वीडियो में Zomato का डिलिवरी ब्वॉय ग्राहकों के मंगाए गए खाने में से पहले खुद खा रहा है और उसके बाद उसे उसी तरह पैक कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर ग्राहक अपना गुस्सा और हैरानी जता रहे हैं। वीडियो में दिख रहे शख्स ने Zomato की ड्रेस पहनी हुई है।





सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो 2 मिनट का है। इसमें Zomato की ड्रेस पहना शख्स ग्राहकों के मंगाये गए खाने में से चम्मच से थोड़ा खा रहा है और उसके बाद उसे उसी तरह पैक करके बैग में रख रहा है।





हालांकि, अभी इस वीडियो की प्रमाणिकता के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर अपना गुस्सा जता रहे हैं।



इस वीडियो पर जवाब देते हुए Zomato ने एक ब्लॉग पोस्ट लिखा है। इसमें कंपनी का कहना है कि वो इसे लेकर आंतरिक जांच कर रही है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि वो अपने पार्टनर्स के डिलिवरी ब्वॉयज को इस संबंध में शिक्षित करेगी।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा