आज का राशिफल, 05 अप्रैल 2018:इस राशि के जातक को मिलेगा धन लाभ
मेष- धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। आज के दिन नकारात्मकता पर ध्यान ना दें। पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार ना करें। आज आपका मन विचलित रहेगा।
वृषभ- आज का दिन खुशी से बीतेगा। मन शांत रहेगा। पुरानी समस्याएं हल हो सकती है। दूसरों से असहमती हो सकती है। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा।
मिथुन- सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे। आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा।
कर्क- नौकरी वालों को लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा।
सिंह- अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। गलत कार्य करने से बचें।
कन्या- धन लाभ होगा। विचारों को स्पष्टता के साथ अभिव्यक्त करें। सोच-समझकर कुछ बोले। व्यापार में भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। दांपत्यजीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी।
तुला- आज आप व्यस्त और परेशान रहेंगे। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा।
वृश्चिक- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। वाद-विवाद में भाग लेने से बचें। आज यात्रा प्रवास पर नहीं जाएं। संतानों के सम्बंध में समस्याएँ खड़ी होंगी। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें।
धनु- स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन अच्छा रहेगा। माता की तबीयत में सुधार आएगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी। अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव रहेगा।
मकर- व्यापार- धंधे में लाभ होगा। मन की उलझन हल होगी। नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। सफलता मिलेगी। पुरानी चीजें मिलने से खुशी होगी। आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा।
कुंभ- स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बाहर घूमने या मूवी देखने जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय बीतेगा। नकारात्मक विचार को दूर रहें।
मीन- कारोबार में सफलता मिल सकती है। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रवास होगा। आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। यात्रा पर जाने से बचें।
Thursdy/anuradha-jyestha/survival of fittest/saturn is transittng in poorvashada,ruled by venus/saturn is friendly towards Venus.This cn probably get d best out of this Nakshatra by bringng in discipline symbolized by Saturn in v positive manner2creative nature of this asterism.
— Samir Tripathi (@samirs45678) April 4, 2018







