15 February को दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
15 फरवरी को सूर्य ग्रहण है जो इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा | अभी हाल में पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण था | इसके बाद अमावस्या को सूर्य ग्रहण पड़ रहा है | हालांकि यह ग्रहण आंशिक है क्योंकि इसे सब जगह नहीं देखा जाएगा | इसे दक्षिणी अमेरिका, उरुग्वे और ब्राजील में ही देखा जा सकेगा | कहा जा रहा है कि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा | भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के मुताबिक यह ग्रहण 15 फरवरी की रात 12 बजकर 25 मिनट पर शुरू हो जाएगा और इसका मोक्ष का समय सुबह 4 बजे होगा। सूर्य ग्रहण की घटना तब घटित होती है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। आंशिक सूर्य ग्रहण में पृथ्वी और सूर्य पूर्ण रुप से सीधी रेखा में नहीं आते हैं, जिससे चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढ़क नहीं पाता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक देता है जिससे सूर्य की रौशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती है। इस 15 फरवरी को दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका आंशिक सूर्यग्रहण को देख पाएंगे। रिपोर्टसे के अनुसार आंशिक ग्रहण करीब दो घंटे तक रहेगा। अंटार्कटिक में शाम 5 बजकर 43 मिनट से ग्रहण दिखाई देना शुरु होगा और शाम 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।







