Headline



लखनऊ के ऐशबाग इलाके में लगी भीषण आग

Medhaj News 19 Feb 20 , 06:01:40 India

लखनऊ के ऐशबाग इलाके में भीषण आग लग गई है | बताया जा रहा है कि आग ऐशबाग के एक प्लाई फैक्ट्री में लगी है | आग की चपेट में आने से तीन मजदूर झुलस गए हैं | मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है | सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गई हैं | फिलहाल आग बुझाने की कोशिश की जा रही है |





प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाजारखाला के ऐशबाग इलाके में प्लाई फैक्ट्री में बुधवार दोपहर आग लगी | आग लगते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया | आग जिस वक्त लगी थी, उस समय फैक्ट्री के अंदर कुछ मजदूर थे | इसमें से तीन मजदूर झुलस गए हैं | तीनों की हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है | आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है |





माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी | आग इतनी भीषण थी कि पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था | मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन आग काफी भीषण है, इसलिए देरी हो रही है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • मैं हूँ बहता चला

    • जज़्बा

    • जीत लेंगे हम

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ