Headline



परीक्षार्थियों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए परिवहन निगम ने कमर कसी

Medhaj News 19 Feb 20 , 06:01:40 India

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष छप्पन लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर आठ मार्च तक चलेगी। परीक्षार्थियों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए परिवहन निगम ने कमर कसी है। जहां निगम के उच्चाधिकारियों ने ग्रामीण स्तर पर समयबद्ध रूप से बसों का संचालन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं उन्होंने कहा है कि केंद्र पर परीक्षार्थी समय से पहुंचें इसका भी पूरा ध्यान रखा जाए। निगम ने बोर्ड परीक्षा के दौरान एक टैगलाइन भी जारी की है। जहां परीक्षा स्पेशल बस सेवा का नाम दिया गया है। उन्होंने भेजे पत्र में कहा है कि दूरस्थ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को बस सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य जिला विद्यालय निरीक्षक परीक्षा नियंत्रक संपर्क स्थापित कर ऐसे परीक्षा केंद्रों को चिन्हित करें जहां पहुंचने के लिए वर्तमान में परिवहन निगम अनुबंधित निजी बसें टैक्सी आदि की सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।





ऐसे परीक्षा केंद्रों पर बस सेवा शुरू कराएं। वहीं इसके प्रचार-प्रसार के लिए बस एवं बस स्टेशन पर बैनर पोस्टर तैयार कराकर लगाएं। इन बसों का सामान किराया एमएसडी की सुविधानुसार लागू किया जाए। बोर्ड परीक्षा के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों पर कितनी बसों का संचालन हो रहा है। इसकी जानकारी प्रतिदिन उच्च अधिकारियों को देनी होगी। रिपोर्ट नहीं देने पर जिले के अधिकारियों को तलब कर कार्रवाई की जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को कोई असुविधा नहीं हो। इसके लिए परिवहन निगम बसों का संचालन कर रहा है। वहीं निगम ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया है। (9412781883) इस नंबर पर कोई भी परीक्षार्थी बसों के संबंध में जानकारी कर सकता है।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • मैं हूँ बहता चला

    • जज़्बा

    • जीत लेंगे हम

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ