Headline



राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बने नृत्यगोपाल दास

Medhaj News 20 Feb 20 , 06:01:40 India

महंत नृत्य गोपाल दास को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का अध्यक्ष-प्रबंधक का दायित्‍व सौंपा गया है | राम मंदिर आंदोलन में नृत्यगोपाल दास अहम किरदार निभाने वालों में शामिल रहे हैं | नृत्यगोपाल दास तीन दशक से लगातार मंदिर निर्माण के लिए होने वाले कार्यों में अगुवा की भूमिका निभाते रहे हैं | इनकी अगुवाई में लंबे समय से राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा भी एकत्र किया जाता रहा है, जिसके चलते अब उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है |





महंत नृत्यगोपाल दास का संबंध राममंदिर से सिर्फ शीर्ष धर्माचार्य के रूप में ही नहीं बल्कि मंदिर आंदोलन के एक नायक की भूमिका में भी रहा है | उन्होंने समय-समय पर मंदिर आंदोलन की अगुवाई भी की | इसके साथ ही निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक उन्होंने कानूनी लड़ाई लड़ने का काम भी किया | विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय को 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' को ट्रस्ट में नामित किया गया और उन्हें महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है | चंपत राय को वीएचपी के कोटे से राम मंदिर ट्रस्ट में लाया गया है | चंपत राय राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं | फिलहाल राय अयोध्या में ही रह रहे हैं और वीएचपी के काम को विस्तार दे रहे हैं | हाल ही में चंपत राय ने दावा किया था कि राम मंदिर का निर्माण वीएचपी के ही मॉडल पर होगा, जिस पर मुहर लगती हुई दिखाई दे रही है | हालांकि, मॉडल में राम मंदिर की ऊंचाई के आधार पर कुछ बदलाव संभव है | विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने राम मंदिर के राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन खड़ा करने में अहम भूमिका अदा की थी |





अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा गठित 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' की बुधवार को दिल्ली में पहली बैठक हुई | ट्रस्ट की पहली बैठक में विस्तार और सुरक्षा कारणों से राम मंदिर के शिलान्यास की तारीख तय नहीं हो पाई | अब इस पर अयोध्या में 15 दिन के बाद दूसरी बैठक में मंथन होगा और राममंदिर निर्माण के प्लान और तारखी की घोषणा की जा सकती है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • मैं हूँ बहता चला

    • जज़्बा

    • जीत लेंगे हम

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ