Headline



निर्भया के दोषियों को आ रहा है गुस्सा, जेल प्रशासन ने ऐंगर मैनेजमेंट का पाठ पढ़ाना शुरू किया

Medhaj News 21 Feb 20 , 06:01:40 India

निर्भया (Nirbhaya Gangrape) के दोषियों के खिलाफ जब से नया डेथ वारंट (Death Warrant) जारी किया गया है तब से उनके व्यवहार में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है | तिहाड़ जेल (Tihar Jail) प्रशासन के मुताबिक दोषी मुकेश सिंह और विनय शर्मा पिछले कुछ दिनों से जेल स्टाफ के साथ हिंसक व्यवहार कर रहे हैं | दोनों ने रुटीन चेकअप के लिए आए जेल कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की है | तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक, निर्भया के दोषियों को छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ रहा है | यही कारण है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने निर्भया के दोषियों को ऐंगर मैनेजमेंट (गुस्से पर नियंत्रण) का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया है | जेल प्रशासन लगातार दोषियों के व्यवहार पर निगरानी रख रही है | सूत्रों के मुताबिक, जेल के कर्मचारी जब दोषी विनय को खाना देने जाते हैं, तो वह उनके साथ दुर्व्यवहार करता है | इसी तरह उसने कुछ दिन पहले जेल का नियम समझाने आए जेल अधिकारियों के साथ भी गलत व्यवहार किया था | इस दौरान मुकेश ने तो जेल से जुड़े कोई भी नियम को मानने तक से इनकार कर दिया था | गौरतलब है कि दोषी विनय ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने याचिका दाखिल कर बताया था कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है |





हालांकि, जब काउंसलरों ने विनय की जांच की, तो उसके दावे की पोल खुल गई और उसकी मानसिक स्थिति पूरी तरह से ठीक पाई गई | तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक, निर्भया के दोषियों के गुस्से को देखने बाद अब एनजीओ से भी मदद मांगी गई है | जेल प्रशासन के मुताबिक निर्भया के दोषियों पर जेल के अधिकारी लगातार नजर रख रहे हैं | चारों दोषियों को सामान्य खाना दिया जा रहा है, जिससे वह स्वस्थ रहें | निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में दोषियों के खिलाफ कोर्ट ने नया डेथ वॉरंट जारी कर दिया है | नए डेथ वारंट के अनुसार अब चारों दोषियों को एक साथ 3 मार्च की सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी | मिली जानकारी के मुताबिक तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल को भी नए डेथ वॉरंट का आधिकारिक आदेश सौंपा जा चुका है | कोर्ट के फैसले पर बात करते हुए निर्भया के पिता ने कहा कि वो कोर्ट के फैसले से ख़ुश हैं |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • मैं हूँ बहता चला

    • जज़्बा

    • जीत लेंगे हम

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ