-20 डिग्री तापमान में ITBP जवानों का योग
दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर नेताओं से लेकर जवानों तक, योग कर रहे हैं। आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में -20 डिग्री तापमान में योग किया। जवानों ने यह योग उत्तरी लद्दाख इलाके में किया। 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को इंडो-तिब्बतन बार्डर पुलिस फोर्स (आईटीबीपी) के जवानों ने देश के विभिन्न भागों में अपनी तैनाती के स्थानों पर योग किया | हिमालयी उच्च तुंगता (हाई एल्टीट्यूड) के सीमावर्ती इलाकों में स्थित बल की अग्रिम चौकियों पर भी जवानों ने उत्साहपूर्वक योग किया | लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम व अरूणाचल प्रदेश में स्थित बल की वाहिनियों के जवानों, महिला कार्मिकों एवं उनके परिवारों द्वारा संयुक्त रूप से योग में भाग लिया गया |

बल के लगभग 50 हजार जवानों ने योग में भाग लिया, जिसमें लद्दाख क्षेत्र के ऐसे स्थान भी शामिल हैं, जिनकी ऊंचाई 19000 फीट और तापमान माइनस में होता है | सिक्किम में ओ.पी. दोरजिला (18750 फीट), रोहतांग पास (13000 फीट), उत्तराखंड में वसुधरा ग्लेशियर तथा अरूणाचल प्रदेश के बीहड़ वर्षा जंगलों तथा नदी तटों आदि पर भी योग किया गया | इसके अलावा आईटीबीपी के जवानों ने देश के विभिन्न 28 चिह्नित शहरों में आयोजित किए गए योगाभ्यासों में भी भाग लिया | छत्तीसगढ के एंटी-नक्संल ऑपरेशनों में तैनात आईटीबीपी के जवानों द्वारा पूरे उत्सााह के साथ योग किया गया | अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात बल के जवानों ने भी योग किया |

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में रुके यात्रियों के लिए भी बल ने गुंजी उत्तराखंड में योग का विशेष सत्र आयोजित किया था | योग दिवस के मौके पर बल के महानिदेशक एसएस देसवाल, ने लद्दाख में पेंगोंग झील के पास लगभग 14000 फीट की ऊँचाई पर स्थित लुकुंग में हिमवीरों के साथ योग किया. इस अवसर पर बल के अन्यक वरिष्ठ अधिकारीगणों ने भी साथ में योग किया | वहीं, बल के अपर महानिदेशक आरके मिश्रा के साथ बल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं परिवार 22वीं वाहिनी, आईटीबीपी के तिगडी परिसर (नई दिल्ली) में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए |























