Headline



आज धन्यवाद पीएम मोदी रैली के साथ ही PM मोदी चुनाव के लिए बिगुल फूंक सकते है

Medhaj News 22 Dec 19 , 06:01:39 Governance

राजधानी दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के फैसले पर आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की रैली होने जा रही है | दिल्ली प्रदेश बीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी की 1734 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए यह रैली आयोजित की गई | दिल्ली बीजेपी ने दावा किया है कि रैली में डेढ़ लाख की भीड़ जुटने की संभावना है | माना जा रहा है कि 'धन्यवाद पीएम मोदी रैली' के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections 2020) के लिए बिगुल फूंकेंगे | रामलीला मैदान में पीएम मोदी की रैली के लिए दिल्ली बीजेपी के सभी नेता पहुंच चुके हैं |





मंच पर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ हर्षवर्धन, सांसद रमेश बिधूड़ी, सांसद हंस राज हंस, सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा मौजूद हैं | इनके अलावा राज्यसभा सांसद विजय गोयल और दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा भी मौजूद हैं | रैली में पहुंचने वाले लोगों ने पीएम मोदी को दिल्ली की 1700 कॉलोनियों को अधिकृत करने लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता मोदी जी के साथ | पीएम मोदी ने ऐतिहासिक काम किया है |





नागरिकता कानून के बाद देश के कई शहरों में हुए हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए रैली के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए | रैली स्थल से लेकर आसपास की इमारतों पर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं | रैली स्थल पर और उसके आसपास के इलाकों पर ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही है | सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसी (IB) ने पीएम मोदी रैली लेकर आतंकी खतरे का अलर्ट भी जारी किया है, आईबी ने एसपीजी को अलर्ट जारी किया है | सांसद विजय गोयल ने कहा कि आज की रैली में पीएम मोदी को लोगों के हस्ताक्षर किए गए दस्तावेज भेंट किए जाएंगे | विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी से ज्यादा काम केंद्र सरकार ने किया है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन